जिले में सक्रिय हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक

जिले में सक्रिय हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक

सनोज शर्मा (संवाददाता) 

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक के अध्यक्ष और संस्थापक मीनकेतन पटनायक  भुवनेश्वर से सुंदरगढ़ जिले के आदिवासी आबादी वाले गांव कोइडा़ पहुंचे। किया कार्यालय का उद्घाटन। 

कोइडा़ प्रखंड के कादड़िया गांव में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक" के सुंदरगढ़ शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने प्रण लिया कि जाति, पंथ, वर्ण अलग होने के बावजूद, हम सभी भारतीय एक है और हमारे मानवाधिकार सही न्याय, सच्चाई और शांति की रक्षा करने जा रहे हैं।

 मुख्य अतिथि ने कहा कि , जल्द से जल्द सुंदरगढ़ जिले के आदिवासी गांवों के लोगों की सेवा के लिए हमारे संगठन "अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक" एंबुुलेंस रोगी सेवा वाहन) को तैनात किया जाएगा। आंचलिक  समस्याओ को पहली प्राथमिकता के साथ हल करने के लिए उचित कदम उठाने के लिए शत-प्रतिशत प्रयास किया जाएगा। साथ ही शांति-सुरक्षा के माहौल में एक अच्छा स्वच्छ आकर्षक वृद्धाश्रम का निर्माण होगा।

निकट भविष्य में ऐसे कई वास्तविक कल्याण कार्यों को अंजाम देने के उद्देश्य से, इस कार्यालय का उद्घाटन किया  गया

 इस अवसर पर मनोज बेहरा सनोज शर्मा, सुशांत पांडा, राउरकेला-महिला अध्यक्ष शावित्री साहू, छात्र महिला अध्यक्ष स्वाति शास्वती,और उनके साथ इस सभा स्थल के प्रबंधक और कोइडा़ प्रखंड के अध्यक्ष मलाया पान, दिलीप बारिक,महासचिव मनोज कुमार पटनायक, संयुक्त सचिव विजय नंद एवं गणेश चंद्र देहुरी आदि उपस्थित थे।