देश का कोयला गैस आधारित प्रथम उर्वरक संयंत्र तालचेर में स्थापित किया जा रहा है
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
टीएफएल परियोजना के निर्माण के लिए आवश्यक उपकरण आ गए हैं - 2024 तक आरंभ हो जाएगी परियोजना।
तालचर उर्वरक (टीएफएल) सहायक उपकरण प्राप्त करना शुरू कर दिया है। जहां कई दिनों से इसे लेकर कई सवाल और शंकाएं उठ रही थी, वहीं उम्मीद है कि उपकरण आने के बाद इसे जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा।
यह भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला कोयला गैस आधारित उर्वरक संयंत्र होगा। इस संयंत्र का निर्माण गेल इंडिया, कोल इंडिया, नेशनल केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स और एफसीआई द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस परियोजना से देश की उर्वरक आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस परियोजना के लिए आवश्यक उपकरण आज तालचेर में आ गया है। इस उपकरण का निर्माण मार्च 2020 से सूरत में एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा था, जिसका निर्माण अप्रैल 2022 में पूरा हुआ। इसे तालचेर में सूरत से पारादीप बंदरगाह तक पानी जहाज से लाया गया और फिर राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) के रास्ते टीएफएल तक लाया गया है। चूंकि इस उपकरण को एक बार में पूरा का पूरा सड़क मार्ग से लाना मुश्किल है, इसलिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में लाया जा रहा है। अगस्त 2022 तक, इसके सभी हिस्से यहां पहुंचने के बाद, परियोजना को आरम्भ कर दिया जाएगा।
परियोजना का काम शुरू होने के बाद सितंबर 2024 तक उत्पादन आरंभ हो जाएगा। इस परियोजना के मुख्य प्रबंधक सत्यव्रत मिश्रा ने कहा कि अब तक 27.42 प्रतिशत परियोजना का काम पूरा हो चुका है।

