सरयू नदी से बच्चे को बाहर निकालने वाले जल पुलिस को विधायक अजय सिंह ने किया सम्मानित
बस्ती जिला के छावनी प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले एक ग्राम पंचायत के प्रधान अर्जुन सिंह का भतीजा जो अयोध्या के सरयू नदी में छलाँग लगा लगाकर धार के साथ बहता चला जा रहा था, उसे बचाने के लिए मौके पर तैनात जल पुलिस के एक जवान ने नदी में कूद गया और समय रहते बच्चे को बचा लिया गया। अब वह बच्चा अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती है। हर्रेया 307 के विधायक अजय सिंह ने अपने क्षेत्र के प्रधान अर्जुन सिंह के भतीजे को बचाने वाले जल पुलिस को श्रीराम चिकित्सालय में सम्मानित किया और उनको ₹5000 की धनराशी नगद इनाम भी दिया।

